More
    HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर.. जनता के बीच पहुंचे सीएम...

    हरियाणा में चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर.. जनता के बीच पहुंचे सीएम सैनी और दीपेंद्र हुड्डा

    हरियाणा में लोकसभा चुनाव का प्रचार जोर पकडऩे लगा है। पीएम नरेंद्र मोदी यहां एक रैली कर चुके हैं, जिससे भाजपा में उत्साह है। भाजपा का लक्ष्य है कि प्रदेश की सभी 10 सीटें जीतना है। वहीं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी जनता के बीच पहुंच रहे हैं। रोहतक से कांग्रेस के उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी चुनाव प्रचार तेज कर दिया है और लोगों से मिलकर आशीर्वाद मांग रहे हैं।

    ऐतिहासिक जीत मिलेगी : सैनी

    करनाल प्रवास के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने भाजपा करनाल कर्ण मंडल के पदाधिकारियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह से स्पष्ट है कि क्षेत्र की जनता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने को प्रतिबद्ध है। भाजपा जिला करनाल के अर्बन मंडल की कार्यकारिणी बैठक में सीएम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर करनाल लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलवाने और मोदी को मजबूत करने का आह्वान किया।

    घर-घर संपर्क करने में जुटे दीपेंद्र

    रोहतक से सांसद और कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सांपला मंडी का दौरा कर किसान, मजदूर और आढ़तियों से मुलाकात की। बहादुरगढ़ में ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान के तहत लोगों से मुलाकात की। दीपेंद्र हरियाणा से कांग्रेस के एकमात्र सांसद हैं। पिछले चुनाव में भाजपा ने यहां से 10 सीटें जीती थीं, लेकिन रोहतक में उसे हार का सामना करना पड़ा था।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments