भारत और एशिया के कुछ हिस्सों में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारत, म्यांमार और ताजिकिस्तान में भूकंप से लोग थर्रा उठे। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 3.4 तीव्रता का भूकंप आया, जबकि म्यांमार में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। सबसे पहले हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सुबह 9 बजे भूकंप आया। एक घंटे के अंदर भारत, म्यांमार और ताजिकिस्तान में चार भूकंप आए। इससे पूरे मध्य और दक्षिण एशिया में हलचल मच गई। हिमालय के शहरों से लेकर मध्य एशियाई शहरों तक लोग डर के मारे बाहर भाग गए। इस घटना ने लोगों को इस क्षेत्र की अस्थिर भूगर्भीय स्थिति की याद दिला दी। कई लोगों ने एक धीमी गडग़ड़ाहट सुनी और फिर अचानक धरती हिलने लगी। अभी तक किसी के घायल होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
म्यांमार में फिर भूकंप के झटके
हिमाचल के बाद म्यांमार में भूकंप आया। म्यांमार में यह त्रासदी अभी चल ही रही थी कि एक और भूकंप आ गया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, म्यांमार के मेइकटिला के पास 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। यह 28 मार्च को आए 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप में 3,600 से ज्यादा लोग मारे गए थे और हजारों घायल हो गए थे।
ताजिकिस्तान में एक के बाद एक दो भूकंप
ताजिकिस्तान में दो भूकंप आए। एक सुबह 9.54 बजे जिसकी तीव्रता 6.1 रही। पहले इसकी तीव्रता 6.4 आंकी गई थी। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। यह सुबह का सबसे शक्तिशाली भूकंप था। सुबह 10.36 बजे, उसी क्षेत्र में 3.9 तीव्रता का एक और भूकंप आया। इसकी गहराई भी 10 किलोमीटर थी।