More
    HomeHindi NewsDelhi Newsदुशासन-दुर्योधन, धोखेबाज, निर्लज्ज, लालची.. केजरीवाल पर जमकर बरसे कुमार विश्वास

    दुशासन-दुर्योधन, धोखेबाज, निर्लज्ज, लालची.. केजरीवाल पर जमकर बरसे कुमार विश्वास

    कभी अरविंद केजरीवाल के सहयोगी रहे पूर्व आप नेता और कवि कुमार विश्वास दिल्ली में भाजपा की जीत से खुश हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को अपरोक्ष रूप से धोखेबाज, निर्लज्ज और लालची तक बता दिया। कुमार विश्वास ने केजरीवाल और सिसोदिया को दुशासन और दुर्योधन भी करार दिया। कुमार विश्वास ने कहा कि मैं भाजपा को जीत के लिए बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे दिल्ली के लोगों के लिए काम करेंगे। मुझे ऐसे व्यक्ति से कोई सहानुभूति नहीं है जिसने आप पार्टी कार्यकर्ताओं के सपनों को कुचल दिया। दिल्ली अब उससे मुक्त हो चुकी है। कुमार विश्वास ने कहा कि उसने उन सपनों का इस्तेमाल अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं के लिए किया। आज न्याय हुआ है। जब हमें जंगपुरा से मनीष सिसोदिया के हारने की खबर मिली तो मेरी पत्नी जो गैर-राजनीतिक हैं, रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि हमारे बीच पारिवारिक संबंध रहे हैं।

    निजी सुख और साधन के लिए जनता का पैसा खर्च किया

    कुमार विश्वास ने कहा कि अपनी निजी सुख और साधन के लिए जनता का पैसा खर्च किया गया। अब उससे आशा लगाने छोड़ देना चाहिए। एक मासूम सपने का इस तरह अंत होना दुखद हे। अब बाहर निकलें और अपना-अपना जीवन देखें। उन्होंने कहा कि मैं इस निर्लज्ज सर्कस से बाहर आ गया हूं। मैं उन सबके अच्छे भविष्य की कामना करता हूं जिन्होंने अपनी नौकरियां और व्यवसाय छोडक़र राजनीति की राह चुनी थी। जिन्होंने लालच में सब कुछ जानते हुए एक ऐसे व्यक्ति के समर्थन में काम किया, जिसने अपने मित्रों की पीठ में छुरा घोंपा और लोगों को धोखा दिया। उसने अपने साथ कंधे से कंधा मिलाकर लडऩे वाली महिलाओं को पिटवाया।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments