More
    HomeHindi NewsEntertainmentभगवा रंग में रंग गया दूरदर्शन.. प्रबंधन ने बताई यह वजह

    भगवा रंग में रंग गया दूरदर्शन.. प्रबंधन ने बताई यह वजह

    सरकारी टेलीविजन चैनल दूरदर्शन अब भगवा रंग में रंग गया है। दरअसल डीडी प्रबंधन ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और भरोसा जताया है कि तेवर वही रहेंगे, सिर्फ कलेवर बदला है। पहले डीडी के लोगों का रंग रूबी लाल था, लेकिन अब यह बदल दिया गया है और इसे केसरिया कर दिया गया है। ऐसे में लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। उनका कहना है कि आखिर ऐसी क्या जरूरत आन पड़ी कि लोकसभा चुनाव के समय सरकारी चैनल का भगवाकरण कर दिया गया है। सोशल मीडिया में भी कुछ लोग तंज कस रहे हैं तो कुछ लोगों को इसमें कोई बुराई नजर नहीं आती। वहीं डीडी प्रबंधन का कहना है कि हमारे मूल्य तो वही हैं, लेकिन अब तक एक नए रूप में आप सबके सामने हैं। खबरों का एक ऐसा सफर जो आपने पहले कभी नहीं किया, अब नए डीडी न्यूज का अनुभव लें।

    प्रसार भारती नहीं अब हो गया प्रचार भारती

    टीएमसी के राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने कहा कि दूरदर्शन ने अपने ऐतिहासिक फ्लैगशिप लोगो को भगवा रंग में रंग दिया है। अब यह प्रसार भारती नहीं बचा है, बल्कि प्रचार भारती हो गया है। जवाहर सरकार 2012 से 14 के बीच प्रसार भारती के सीईओ भी रहे हैं। इस पर बीजेपी की प्रतिक्रिया भी आई है, जिसने कहा कि हमारे राष्ट्रीय ध्वज का एक रंग केसरिया भी है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments