More
    HomeHindi Newsडोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध से होता है विनाश, दोनों देशों में व्यापार...

    डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध से होता है विनाश, दोनों देशों में व्यापार भी शुरू कराएंगे

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम का श्रेय लेते हुए कहा कि युद्ध से विनाश होता है। लाखों लोग मारे जाते हैं। उनके पास जम्मू-कश्मीर की समस्या का समाधान भी हैं और इसे वे दोनों देशों के साथ साझा करेंगे। ट्रंप ने दावा किया कि वे दोनों देशों के बीच व्यापार भी शुरू कराएंगे। हालांकि इस दावे को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

    ट्रंप ने दावा किया, की मध्यस्थता

    ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने दोनों देशों के बीच संघर्षविराम कराने में मध्यस्थता की है। रातभर दोनों देशों को समझाया, जिसका सुखद परिणाम सामने आया। उन्होंने युद्ध के विनाशकारी परिणामों पर जोर दिया। उन्होंने दोनों देशों के साथ व्यापार बढ़ाने की इच्छा भी जताई। यह देखा जाना बाकी है कि ट्रंप के व्यापार शुरू कराने के दावे का क्या परिणाम होता है। भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध जटिल हैं, और किसी भी प्रगति के लिए निरंतर बातचीत की आवश्यकता होती है।

    भारत ने किया दावे का खंडन

    भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि संघर्ष विराम दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता का परिणाम है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में ये भी सामने आया है की भारत ने अपनी शर्तों पर सीजफायर माना है। कुछ रिपोर्ट में ये भी कहा गया है की पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ को फोन करके सीजफायर करने की बात कही थी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इसके लिए अमेरिका को धन्यवाद दिया है। उनका बयान यह साबित करता है कि पाकिस्तान अमेरिका के सामने गिड़गिड़ाया होगा, तभी ट्रंप ने मध्यस्थता की। गौरतलब है कि भारत ने हमेशा द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से मुद्दों को सुलझाने पर जोर दिया है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments