Wednesday, July 3, 2024
HomeHindi Newsक्या भारत को आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान नजर आते हैं रोहित...

क्या भारत को आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान नजर आते हैं रोहित शर्मा?

2 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में t20 विश्व कप का आयोजन होने जा रहा है। भारत की टीम का ऐलान भी हो गया है और भारत की टीम की कप्तानी रोहित शर्मा ही करते नजर आएंगे यह पहले भी तय हो गया था। लेकिन सवाल वही है कि क्या रोहित शर्मा भारत को आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान नजर आते हैं यह बहुत बड़ा सवाल है। क्योंकि रोहित शर्मा ने भारत के लिए तीन आईसीसी इवेंट में अब तक कप्तानी की है लेकिन रोहित के हाथ अब तक ट्रॉफी नहीं लग सकी है।

क्या वाकई में एक बेहतर कप्तान है रोहित शर्मा

रोहित शर्मा की कप्तानी की जब भी बात आती है तो हमेशा उनकी आईपीएल में पांच ट्रॉफियों का उदाहरण दिया जाता है। रोहित शर्मा ने आईपीएल में पांच बार मुंबई इंडियंस की टीम को चैंपियन बनाया है इसमें कोई शक नहीं है, रोहित शर्मा बतौर कप्तान मुंबई इंडियंस की टीम के लिए पांच ट्रॉफी जीत चुके हैं लेकिन इसमें बतौर कप्तान रोहित का क्या योगदान रहा है यह बड़ा सवाल है।

मुंबई इंडियंस की टीम ने जो पांच आईपीएल ट्रॉफी जीती है इसमें कप्तान रोहित शर्मा की क्या भूमिका रही है इस पर अभी भी संशय है। रोहित शर्मा के पास लसित मलिंगा, पोलार्ड जैसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

एक साधारण कप्तान है रोहित शर्मा जिनका बेवजह किया जाता है महिमा मंडन

साल 2021 में विराट कोहली ने भारत की T20 कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया तो रोहित शर्मा को सबसे पहले T20 फॉर्मेट का कप्तान बनाया गया। उसके बाद उन्हें वनडे टीम की भी कप्तानी सौंप दी गई और विराट कोहली को हटा दिया गया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के बाद विराट कोहली ने अपनी मर्जी से टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ दी और रोहित शर्मा को टेस्ट की कमान भी सौंप दी गई।

अब रोहित शर्मा की कप्तानी की कितनी तारीफ होती है गौतम गंभीर ने तो यहां तक कह दिया था रोहित शर्मा को भारत की टीम का कप्तान नहीं बनाया गया तो यह रोहित शर्मा का नुकसान नहीं बल्कि भारत का दुर्भाग्य होगा यह गौतम गंभीर ने बयान दिया था। अब यह बात समझ में नहीं आई कि रोहित शर्मा ने तीन आईसीसी इवेंट में भारत के लिए कप्तानी की है तो भारत ने अभी तक उनकी कप्तानी में भी कुछ नहीं जीता है तो फिर उनकी कप्तानी का इतना महिमामंडन क्यों किया जाता है? हकीकत यह है कि रोहित शर्मा एक साधारण कप्तान है जिनकी तारीफ लगातार की जाती है क्योंकि कुछ लोगों को विराट कोहली पसंद नहीं आते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments