Sunday, July 7, 2024
HomeHindi NewsHaryanaहर परिवारजन से सीधा संपर्क.. सीएम आवास में रोजाना लोगों से मिलते...

हर परिवारजन से सीधा संपर्क.. सीएम आवास में रोजाना लोगों से मिलते हैं सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी संत कबीर कुटीर मुख्यमंत्री आवास में रोजाना राज्यभर से आए लोगों से मिलते हैं और उनकी दुख-तकलीफें सुनते हैं। वे लोगों से भेंट कर उनका हाल-चाल जानते हैं। आज सीएम आवास आए लोगों से बात कर उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं का फीडबैक लिया और उनके द्वारा बताए गए विभिन्न विषयों को सुना जिनके निवारण के लिए अधिकारियों को मौके पर ही जरूरी दिशा निर्देश दिए। कल संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक की। इस अवसर पर उनके क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों और जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा कर समीक्षा की।

भाजपा की सरकार है चिंता करने की जरूरत नहीं

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़- मजबूत करने के लिए हमें किसी भी हद तक जाना पड़े तो हम जाएंगे। मैं हरियाणा के मेरे परिवारजनों को कहना चाहूंगा कि जब तक भाजपा की सरकार है आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। सीएम ने अपने मातहत अधिकारियों को भी राज्य में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments