Wednesday, July 3, 2024
HomeHindi Newsक्या MI को ले डूबा रोहित का धीमा शतक?

क्या MI को ले डूबा रोहित का धीमा शतक?

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच वानखेड़े के मैदान पर खेले गए आईपीएल 2024 के 28वे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस की टीम को 20 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को जीत के लिए 207 रनों की आवश्यकता थी। जवाब में निर्धारित 20 ओवर में मुंबई की टीम रोहित के शतक के बावजूद 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन ही बना सकी।

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने पारी की पहली गेंद से लेकर 20 ओवर की अंतिम गेंद तक बल्लेबाजी की। रोहित शर्मा ने 63 गेंद में 11 चौके और 5 छक्कों की बदौलत नाबाद 105 रनों की पारी खेली. लेकिन उनका यह धीमा शतक कहीं ना कहीं मुंबई इंडियंस की टीम के लिए ही भारी पड़ गया।

कुछ इस तरह से रोहित का धीमा शतक पड़ गया मुंबई की टीम के लिए भारी

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के खिलाफ अगर रोहित शर्मा के शतक की बात की जाए तो रोहित शर्मा एक वक्त पर 12 ओवर जब परी के हो गए थे तो रोहित शर्मा का स्कोर 43 गेंद पर 74 रन था. और उस वक्त मुंबई इंडियंस की टीम को 11.12 के रनरेट से रन बनाने थे।

अब 12 ओवर के बाद रोहित शर्मा ने कल 20 गेंद का सामना किया और उन 20 गेंद में रोहित शर्मा ने 29 रन बनाये। आखिर ऐसा कैसे हो गया कि जब तेजी से रन बनाने की जरूरत थी तब रोहित शर्मा से तेजी से रन नहीं बन सके और यही कहीं ना कहीं हार की वजह भी बने। अगर इन 20 गेंद में भी जो 29 रन रोहित शर्मा ने बनाए हैं इनमें से 9 रन अंतिम ओवर की तीन गेंद पर रोहित के बल्ले से बने हैं। यानी रोहित शर्मा ने 17 गेंद में सिर्फ 20 रन आखिरी में बनाये हैं जो यह बताते हैं कि रोहित शर्मा की धीमी पारी और धीमा शतक मुंबई की हर की वजह बन गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments