More
    HomeHindi NewsDelhi News10 साल कुछ नहीं किया, दूसरों पर दोष मढ़ा.. केजरीवाल पर बरसे...

    10 साल कुछ नहीं किया, दूसरों पर दोष मढ़ा.. केजरीवाल पर बरसे सीएम नायब सिंह

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में मिली जीत के बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमें 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। पिछले 10 सालों में दिल्ली में एक ऐसी सरकार थी जिसने न केवल झूठ बोला, बल्कि दिल्ली के लोगों को केंद्रीय योजनाओं से भी वंचित रखा था। सीएम सैनी ने कहा कि पिछले 10 सालों में दिल्ली की सफाई, यमुना की सफाई जैसे वादे किए गए। पिछले 10 सालों में दिल्ली में एक ऐसी सरकार थी जिसने खुद कुछ नहीं किया और दूसरों को दोष दिया।

    प्रदूषण के लिए जिम्मेदार ठहराया, यमुना में जहर मिलाने का आरोप लगाया

    सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि दिल्ली में एक ऐसे मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने वायु प्रदूषण के लिए हरियाणा और पंजाब के किसानों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने हरियाणा पर यमुना में जहर मिलाने का भी आरोप लगाया, लेकिन यह सब काम नहीं आया। सैनी ने कहा कि हम दिल्ली के लोगों का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने हमें दिल्ली में 48 सीटें देकर ऐतिहासिक जीत दिलाई। मुझे खुशी है कि अब दिल्ली में सभी केंद्रीय योजनाएं लागू होंगी और अच्छी सरकार बनी।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments