More
    HomeHindi Newsधोनी ने IPL में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

    धोनी ने IPL में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

    चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने सिर्फ दो गेंद का सामना किया और पांच रनों की पारी खेली। लेकिन इसी के साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

    महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं जो 150 जीत का हिस्सा बने हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से रविंद्र जडेजा और रोहित शर्मा हैं। जडेजा और रोहित आईपीएल में 133-133 जीत का हिस्सा रहे हैं।

    महेंद्र सिंह धोनी की बात की जाए तो धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। धोनी बतौर खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए खेल रहे हैं क्योंकि इस आईपीएल से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ दी थी और ऋतुराज गायकवाड को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का कप्तान बनाया है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments