More
    HomeHindi Newsचोट के बावजूद आईपीएल में अपनी टीम के लिए जोर लगा रहे...

    चोट के बावजूद आईपीएल में अपनी टीम के लिए जोर लगा रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी

    चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 में अपने बल्लेबाजी से धमाका कर रहे हैं। कुछ मुकाबले में धोनी ने शानदार बल्लेबाजी की है तो कुछ में निराश किया है। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल 2024 में खेलना आसान नहीं रहा है। उसकी वजह यह है कि महेंद्र सिंह धोनी चोट से जूझ रहे हैं लेकिन उसके बाद भी आईपीएल 2024 में अपनी टीम के लिए जोर लगा रहे हैं।

    घुटने की चोट से जूझ रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी

    चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी घुटने की चोट से जूझ रहे हैं और हमने कई बार उन्हें मैदान पर ही घुटने में पट्टी लगाए हुए देखा भी है लेकिन उसके बावजूद धोनी को देखकर ऐसा कभी भी नहीं लगता है कि वह परेशान लग रहे हैं क्योंकि मैदान पर जब वह एक बार उतर जाते हैं तो पूरा जोर लगाते हुए नजर आ रहे हैं

    महेंद्र सिंह धोनी अपने फैन्स को कभी भी निराश नहीं करते हैं। यही वजह की शायद वह यह सीजन फैंस के लिए खेलना चाहते हैं। यही वजह है कि फैन्स भी उन्हें देखने के लिए काफी बेताब नजर आ रहे हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments