More
    HomeHindi NewsDelhi Newsदिल्ली के रणबांकुरे चुनाव के लिए तैयार.. AAP-कांग्रेस और BJP नेताओं ने...

    दिल्ली के रणबांकुरे चुनाव के लिए तैयार.. AAP-कांग्रेस और BJP नेताओं ने यह कहा

    दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज होने वाला है। अनुमान है कि फरवरी माह में वोटिंग और नतीजों का ऐलान हो जाए। दिल्ली में मुख्य मुकाबला भाजपा और आप में है। कांग्रेस वापसी का प्रयास करने की तैयारी में है। दिल्ली में पिछले 15 साल से कांग्रेस तो 12 साल से आम आदमी पार्टी सत्ता में है।

    आरोप-प्रत्यारोप से दिल्ली थक चुकी है

    कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने चुनाव आयोग द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनावों की घोषणा किए जाने को लेकर कहा कि आज से दिल्ली प्रदूषण मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त होने जा रही है। दिल्ली के लोग एक समृद्ध दिल्ली आने का इंतजार कर रहे हैं। लोग प्रदूषित दिल्ली और आरोप-प्रत्यारोप वाली दिल्ली से थक चुके हैं। वे चुनाव की तारीखों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

    भाजपा बोली-आपदा खत्म होने का इंतजार

    मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सतीश उपाध्याय ने कहा कि चुनाव आयोग का स्वागत है। चुनाव आयोग बहुत अच्छा काम कर रहा है। दिल्ली में निष्पक्ष चुनाव होंगे, चुनाव की तारीखों की घोषणा होगी और इसके बाद सभी प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क करेंगे। निश्चित तौर पर इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। वहीं जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार आशीष सूद ने कहा कि यह चुनाव कोई पार्टी नहीं, दिल्ली की जनता लड़ रही है। आगामी चुनाव दिल्ली के भविष्य की दिशा तय करेंगे। उन्होंने कहा कि आज चुनाव की तारीखें नहीं, बल्कि दिल्ली से आपदा किस दिन खत्म होगी, उसकी तारीखों की घोषणा होगी।

    चौथी बार बनाएंगे सरकार : आप

    आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि आप चुनाव लडऩे के लिए पूरी तरह तैयार है। हमारे पास मुख्यमंत्री का चेहरा भी है और हमने सभी 70 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसके विपरीत भाजपा और अन्य पार्टियों की कोई तैयारी नहीं लगती। हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराएगा। दिल्ली की जनता प्रचंड बहुमत से चौथी बार अरविंद केजरीवाल को चुनेंगी।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments