More
    HomeHindi Newsमेकगर्क,स्टर्ब्स की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत 250 पार पहुंचा दिल्ली का स्कोर

    मेकगर्क,स्टर्ब्स की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत 250 पार पहुंचा दिल्ली का स्कोर

    दिल्ली कैपिटल और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2024 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल की टीम ने एक विशाल स्कोर मुंबई इंडियंस की टीम के सामने खड़ा कर दिया है। दिल्ली कैपिटल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए हैं और 258 रनों की चुनौती मुंबई इंडियंस की टीम के सामने रख दी है।

    दिल्ली कैपिटल की टीम की ओर से फ्रेजर मेकगर्क ने मात्र 27 गेंदों में 11 चौके और 6 छक्कों की मदद से 84 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इसके अलावा अभिषेक पोरेल ने 27 गेंदों में 36 शे होप ने 17 गेंद में 41 कप्तान ऋषभ पंत ने 19 गेंद में 29 और ट्रिस्टन स्टर्ब्स ने मात्र 25 गेंद में 48 रनों की पारी खेली।

    इस मुकाबले में मुंबई के सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई। खासतौर पर ल्यूक वुड ने 4 ओवर में 68 रन खर्च किये। जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 35 रन देकर एक सफलता हासिल की।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments