More
    HomeHindi NewsDelhi NewsIPL 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा फैसला.. आलराउंडर अक्षर पटेल को...

    IPL 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा फैसला.. आलराउंडर अक्षर पटेल को बनाया कप्तान

    होली के दिन दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के लिए अनुभवी भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है। पटेल 2019 से आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। अब तक वह इस फ्रेंचाइजी के लिए 82 मुकाबले खेल चुके हैं। वे फ्रेंचाइजी के इस वक्त सबसे सीनियर खिलाड़ी हैं और लंबे समय से टीम के साथ जुड़े हुए हैं। 31 साल के अक्षर पटेल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए 967 रन बनाए हैं और 62 विकेट लिए हैं। दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनने के बाद अक्षर पटेल ने बयान भी जारी किया है।

    चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन का इनाम

    अक्षर पटेल ने चैंपियंस ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने मुश्किल के समय न सिर्फ रन बनाए, बल्कि विकेट भी चटकाए। जब टीम इंडिया मुश्किल में थी तो उन्हें ऊपरी क्रम में भेजा गया। उन्होंने न सिर्फ विकेट बचाए बल्कि जमकर रन भी बनाए। इसी का इनाम अब उन्हें मिला है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments