More
    HomeHindi NewsEntertainmentदीपिका ने साड़ी पहन बरपाया कहर,हसीना को देखते रह गए लोग

    दीपिका ने साड़ी पहन बरपाया कहर,हसीना को देखते रह गए लोग

    बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में से एक दीपिका पादुकोण हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। दीपिका पादुकोण अपनी फिल्मों के साथ- साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। अभी हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने नए साड़ी लुक की फोटोज शेयर की थीं। दीपिका पादुकोण की ये फोटोज आते ही सोशल मीडिया पर छा गईं हैं।

    वहीँ आलिया भट्ट के बाद दीपिका पादुकोण के साड़ी लुक को लेकर खूब चर्चा हो रही है। दीपिका पादुकोण के फोटोज शेयर करने के बाद अब बाफ्टा अवार्ड्स 2024 से एक्ट्रेस की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।इन तस्वीरों में दीपिका पादुकोण बेहद हसीन लग रही हैं।

    https://www.instagram.com/p/C3fq2q2ytnA/?utm_source=ig_web_copy_link

    सोशल मीडिय पर इन दिनों बॉलीवुड की हसीनाओ के साड़ी लुक को लेकर काफी चर्चा हो रही है। अभी हाल ही में आलिया भट्ट ने साड़ी पहन अपनी नई फोटोज शेयर की थीं। ब्लैक साड़ी में आलिया भट्ट बेहद हसीन लग रही थीं। आलिया भट्ट के बाद अब बाफ्टा अवाईस 2024 से दीपिका पादुकोण का साड़ी लुक सामने आया है।

    बाफ्टा अवार्ड्स 2024 से सामने आई दीपिका पादुकोण की ये फोटोज सोशल मीडिया पर गदर काट रही है। बाफ्टा अवार्ड्स 2024 की इन बैकस्टेज फोटोज को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण का ये साड़ी लुक लोगों का दिल लूट रहा है। दीपिका पादुकोण की साड़ी के साथ-साथ लोगों को उनकी इयररिंग्स भी काफी पसंद आई।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments