More
    HomeHindi NewsDeath on Stage : हंसते-हंसते गई जान.. 20 साल की वर्षा खरात...

    Death on Stage : हंसते-हंसते गई जान.. 20 साल की वर्षा खरात को आया हार्ट अटैक

    महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में 20 साल की वर्षा खरात कॉलेज समारोह में शामिल होने गई थी। वह स्टेज पर अपना स्पीच दे रही थी। इस बीच मंच पर खुशनुमा माहौल था और सभी खुश थे। विदाई समारोह में वर्षा के बोलने के साथ ही मंचासीन अतिथि मुस्कुराते और हंसते नजर आए। अचानक वर्षा गिर गई और फिर कभी नहीं उठी। कुछ दिनों से ऐसी घटनाएं लगातार घट रही हैं, जिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हैरानी की बात है कि कोई इसे गंभीर मुद्दा क्यों नहीं मान रहा है? सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि ये मौते सामान्य हैं और हार्ट की वजह से हो रही हैं। वहीं लोगों को आशंका है कि वैक्सीन के कारण ये साइड इफेक्ट सामने आ रहे हैं।

    समारोह में छा गया मातम

    महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में एक कॉलेज समारोह के दौरान एक हृदयविदारक घटना घटी, जब 20 वर्षीय वर्षा खरात की मंच पर ही अचानक मृत्यु हो गई। यह घटना उस समय हुई जब वर्षा, अपना भाषण दे रही थी। उसके अचानक गिरते ही आनन-फानन में पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना से समारोह में मातम छा गया और छात्र-छात्राओं के बीच शोक की लहर दौड़ गई। वर्षा खरात अपने मिलनसार स्वभाव और प्रतिभा के लिए जानी जाती थीं। असामयिक मृत्यु से उनके परिवार, दोस्तों और कॉलेज समुदाय को गहरा सदमा लगा है। कॉलेज प्रशासन ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

    युवाओं की क्यों हो रही मौत

    महाराष्ट्र में हुई इस दुखद घटना ने युवाओं के बीच अचानक होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। स्थानीय समुदाय और कॉलेज प्रशासन इस मुश्किल समय में वर्षा के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। इससे पहले भी खेलते-खेलते, वर्कआउट करते, पढ़ाई करते और सोते समय युवाओं को हार्ट अटैक आया है, जिससे उनको अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    https://twitter.com/iamnarendranath/status/1908805636562829441
    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments