More
    HomeHindi Newsदिल्ली के खिलाफ CSK की हुई हार, लेकिन धोनी ने ताबड़तोड़ पारी...

    दिल्ली के खिलाफ CSK की हुई हार, लेकिन धोनी ने ताबड़तोड़ पारी से जीता दिल

    दिल्ली कैपिटल और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच विशाखापत्तनम में खेले जा रहे आईपीएल 2024 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 20 रनों के अंतर से हराते हुए आईपीएल 2024 में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है।

    दिल्ली कैपिटल की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के सामने 192 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना सकी। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की ओर से अजिंक्य रहाणे ने 30 गेंद में 45 रनों की पारी खेली। महेंद्र सिंह धोनी ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 16 गेंद में चार चौके और तीन छक्कों की बदौलत 37 रनों की पारी खेली।

    दिल्ली कैपिटल की टीम की ओर से खलील अहमद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 21 रन देकर 2 सफलता हासिल की। इसके अलावा मुकेश कुमार ने तीन ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट हासिल किये।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments