Sunday, July 7, 2024
HomeHindi NewsEntertainmentअल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का काउंटडाउन शुरू.. सिंघम 3 से होगी...

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का काउंटडाउन शुरू.. सिंघम 3 से होगी टक्कर

पुष्पा फिल्म तो सभी को याद ही होगी। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने पूरे देश में धमाल मचाया था। अल्लू अर्जन और रश्मिका मंदाना की एक्टिंग अभी भी दर्शकों को याद है। अब पुष्पा 2 द रूल की बारी है, जो कि 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म है। साउथ की यह फिल्म तूफान मचाने के लिए तैयार है। जो पोस्टर जारी हुआ है, उसमें अल्लू अर्जुन को देखकर हर कोई हैरान है। यह कहें कि पोस्टर ने दर्शकों की बेकरारी बढ़ा दी है, तो गलत नहीं होगा। पुष्पा 2 में अल्लू अर्जन कुछ हदतक अर्धनारीश्वर जैसे अवतार में हैं। गले में माला के साथ आंवला या नींबू की माला दिखाई दे रही है। चेहरे पर नीलिमा और लालिमा दोनों दिखाई दे रहे हैं। एक हाथ में कुल्हाड़ी भी नजर आ रही है।
200 दिन बचे शेष
चलिए आपको बता ही देते हैं कि अल्लू की यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली है। यानि कि अब इसके 200 दिन शेष बचे हैं। मेकर्स ने इसका पोस्टर जारी किया है, जिसमें अल्लू अर्जुन खूंखार अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसी दिन रोहित शेट्टी की सिंघम 3 भी रिलीज होने वाली है। यानि कि दर्शकों को मनोरंजन का डबल डोज मिलने वाला है। सिंघम 3 में अजय देवगन के अलावा कई सितारे नजर आ सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments