More
    HomeHindi Newsकांग्रेस के राज में तेजी से होता था भ्रष्टाचार.. हरियाणा के बाद...

    कांग्रेस के राज में तेजी से होता था भ्रष्टाचार.. हरियाणा के बाद अब मिशन महाराष्ट्र पर मोदी

    हरियाणा में मिली शानदार सफलता के बाद भाजपा अपना ध्यान महाराष्ट्र और झारखंड पर लगा रही है। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे लगातार हो रहे हैं और वे कई परियोजनाओं की सौगातें भी दे रहे हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और महाराष्ट्र की जनता के नाम संदेश देकर उन्हें लुभाने का प्रयास किया।

    करोड़ों मराठी माणूष का सपना पूरा हुआ

    मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले ही हमने मराठी भाषा को अभिजात भाषा का दर्जा दिया था। जब एक भाषा को उसका गौरव मिलता है, तब केवल शब्द नहीं बल्कि पूरी पीढ़ी को नए बोल मिलते हैं। करोड़ों मराठी माणूष का दशकों पुराना सपना पूरा हुआ है। महाराष्ट्र के लोगों ने जगह-जगह इसकी खुशी मनाई। आज महाराष्ट्र के गांव-गांव से मुझे खुशी के संदेश भी भेज रहे हैं। महाराष्ट्र के लोग अपने संदेशों में मराठी को अभिजात भाषा का दर्जा देने के लिए मुझे ढेर सारा धन्यवाद दे रहे हैं। लेकिन ये काम मैंने नहीं बल्कि आप सबके आशीर्वाद ने किया है। महाराष्ट्र के विकास का हर प्रयास छत्रपति शिवाजी महाराज, बाबासाहेब अंबेडकर, ज्योतिबा फुले, सावित्री बाई फुले जैसी विभूतियों के आशीर्वाद से हो रहा है।

    30,000 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

    पीएम मोदी ने कहा कि पिछले हफ्ते ही मैं ठाणे और मुंबई गया था। यहां मेट्रो समेत 30,000 करोड़ की परियोजनाओं के शुभारंभ का अवसर मुझे मिला। इसके पहले भी अलग-अलग जिलों में हजारों करोड़ की विकास परियोजनाएं शुरू हुई हैं। कई शहरों में मेट्रो का विस्तार किया जा रहा है, तो कहीं एयरपोर्ट को अपग्रेट किया जा रहा है। कहीं सडक़ों और हाई-वे से जुड़ी योजनाएं तेज गति से आगे बढ़ रही हैं।

    अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रष्टाचार होता था

    उन्होंने कहा कि किसानों और पशुपालकों के हित में नई पहल की गई है। महाराष्ट्र में देश के सबसे बड़े कंटेनर पोर्ट, वधवन पोर्ट की नींव रखी गई है। महाराष्ट्र के इतिहास में इतनी तेज गति से, इतने बड़े स्तर पर अलग-अलग क्षेत्रों में कभी भी विकास नहीं हुआ। कांग्रेस के राज में इतनी ही तेज गति से, इतने ही स्तर पर अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रष्टाचार जरूर होता था।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments