More
    HomeHindi NewsEntertainmentइमरजेंसी फिल्म के रिलीज से पहले विवाद.. कंगना रनौत के खिलाफ सिखों...

    इमरजेंसी फिल्म के रिलीज से पहले विवाद.. कंगना रनौत के खिलाफ सिखों में आक्रोश

    भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म भले ही 6 सितंबर को रिलीज होने वाली है। लेकिन इससे पहले ही इस पर विवाद गहरा गया है। दरअसल अभी जो टीजर जारी हुआ है, उसमें सिख समाज की भावनाएं आहत होने का आरोप है। इसलिए देशभर में सिख समाज आंदोलित है। उनका कहना है कि फिल्म में सिख समाज को अपमानित किया गया है और गलत तरीके से पेश किया गया है। इसके साथ ही हाल ही में कंगना ने किसान आंदोलन को विदेशी साजिश बताया था। इससे भी हरियाणा और पंजाब में आंदोलन कर रहे सिख किसान बेहद गुस्से में हैं। इन्हीं दोनों वजहों से फिल्म इमरजेंसी का विरोध हो रहा है। हो सकता है कि इस कंट्रोवर्सी से फिल्म को फोकट की पब्लिसिटी मिल जाए, लेकिन कांग्रेस शासित राज्यों में फिल्म को प्रतिबंधित करने का खतरा भी है। यह फिल्म तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के इमरजेंसी लगाने पर आधारित है।

    रजा मुराद बोले-विरोध करना सभी का अधिकार

    इमरजेंसी को लेकर उठे विवाद पर फिल्म अभिनेता रजा मुराद ने कहा कि कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। इसके ट्रेलर से एक वर्ग आहत हुआ है और वे इसका देशभर में विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विरोध करना सभी का अधिकार है और यही लोकतंत्र है। अगर आपत्ति है तो कोई भी व्यक्ति न्यायालय जा सकता है। अगर कंगना रनौत को लगता है कि उनके साथ अन्याय हो रहा है, तो वे भी न्यायालय जा सकती हैं। वैसे तो आपातकाल पर पहले भी फिल्में आई हैं, लेकिन यह फिल्म चर्चा में है। अगर किसी की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं तो इससे देश में अशांति फैलती है और कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होती है। इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। हमारी सेंसरशिप संस्था जिम्मेदारी से काम करती है, लेकिन कभी-कभी उन्हें भी यह सोचना चाहिए कि ऐसा कुछ नहीं दिखाया जाना चाहिए, जिससे किसी वर्ग की छवि खराब हो। हम यह नहीं कह सकते कि यह विवाद क्या मोड़ लेगा, लेकिन हम चाहते हैं कि सब कुछ शांति से हो जाए।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments