More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsसंविधान हत्या दिवस : नायब सिंह बोले-विभीषिका.. विष्णुदेव साय ने बताया-दूसरी आजादी

    संविधान हत्या दिवस : नायब सिंह बोले-विभीषिका.. विष्णुदेव साय ने बताया-दूसरी आजादी

    केंद्र सरकार के 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने पर अब पक्ष-विपक्ष की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हरियाणा के सीएम नायब सिंह ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जिसकी विभीषिका को ये देश कभी भूल नहीं पाएगा। विडंबना ये है कि झूठ की राजनीति करने वाली कांग्रेस ही आज घडिय़ाली आंसू बहा रही है। उन्होंने कहा कि सत्य तो यही है कि संविधान के भक्षकों की वंशानुगत तीसरी पीढ़ी संविधान बदलने का अफवाह फैला रही है।

    भारतवासी अनंतकाल तक नहीं भूल पाएंगे : नायब सिंह

    सीएम नायब सिंह ने कहा कि भारत सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र की हत्या के इस कलंकित दिन को संविधान हत्या दिवस के रूप मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस निर्णय से हर भारतीय के हृदय में संविधान की रक्षा का संकल्प जीवित रहेगा और हमारी आने वाली पीढिय़ां लोकतंत्र के हत्यारों के कृत्यों से अवगत भी रहेगी और सजग भी।

    विराट योगदान का स्मरण कराएगा : विष्णु देव

    छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने ट्वीट करते हुए कहा कि 25 जून 1975 को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी और कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के अमानवीय दर्द को भारतवासी अनंतकाल तक नहीं भूल पाएंगे। लोकतंत्र सेनानियों ने तत्कालीन सरकार से लडक़र अपना सब कुछ झोंक कर देश को दूसरी आजादी दिलाई थी। भारत सरकार ने हर साल 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया है। यह दिन लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करने का दिन है, जो उनके विराट योगदान का स्मरण कराता है कि कैसे उन्होंने आपातकाल की विभीषिका को झेला था।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments