छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद अब कानून-व्यवस्था पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा है। पिछले दिनों भाजपा नेता की हत्या और अन्य नक्सली वारदातों पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि हम शुरू से कहते आ रहे हैं कि इस छत्तीसगढ़ सरकार से राज्य नहीं संभल रहा है। अपराध चरम पर हैं और अपराधियों का मनोबल चरम पर है। छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है। जब हम सत्ता में थे तो भाजपा टारगेट किलिंग का आरोप लगाती थी, आज मैं पूछना चाहता हूं कि उनके कार्यकर्ता की हत्या हुई है, यह कौन सी हत्या है, टारगेट किलिंग है या कौन सी है? उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को आज जवाब देना चाहिए।
कोई सुरक्षित नहीं
दीपक बैज ने कहा कि आज उनके कार्यकर्ता सुरक्षित नहीं हैं, मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं हैं। क्या यह सरकार छत्तीसगढ़ की आम जनता की सुरक्षा कर पाएगी? मेरा इस सरकार से सवाल है कि छत्तीसगढ़ में पूरी कानून व्यवस्था क्यों ध्वस्त हो गयी है?
सीएम ने यह दिया था जवाब
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कल कहा था कि हमने नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई मजबूत की है और लगातार नए-नए कैंप खोले हैं। जो नक्सली क्षेत्र हैं, वहां विकास योजनाएं पहुंचा रहे हैं। इसलिए नक्सली बौखलाए हुए हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का दावा.. भाजपा से नहीं संभल रहा छत्तीसगढ़
RELATED ARTICLES