More
    HomeHindi Newsकांग्रेस ने कहा-उप्र में है जंगलराज.. भाजपा बोली-इस पार्टी के डीएनए में...

    कांग्रेस ने कहा-उप्र में है जंगलराज.. भाजपा बोली-इस पार्टी के डीएनए में दंगा फसाद

    उत्तर प्रदेश के बहराइच में हरा झंडा निकालकर भगवा झंडा फहराने के बाद युवक की गोली मारकर हत्या होने पर तनाव का माहौल है। प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं तो ऐसे में राजनीति भी गर्म है। कांग्रेस ने जहां प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, तो भाजपा ने सपा को दंगाई पार्टी करार दिया है। सपा पर इस मुद्दे पर लगातार योगी सरकार पर आक्रामक है।

    सरकार पूरी तरह से फेल : अजय राय

    बहराइच की घटना पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। सरकार को पता था कि दुर्गा पूजा का माहौल चल रहा है तो प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना चाहिए था। सारी व्यवस्था करके अतिरिक्त फोर्स लगाना था। ऐसे में यह घटना नहीं घटती और बहराइच में दंगा नहीं होता। सरकार पूरी तरह से फेल हुई है। राय ने कहा कि लखनऊ में आज एक 13 साल की बच्ची के गैंगरेप हुआ है। जब राजधानी का ये हाल है तो आप समझ सकते हैं कि पूरे प्रदेश में क्या होगा? उपचुनाव पर उन्होंने कहा कि सब मिलकर लड़ेंगे और उन्हें 10 की 10 सीटों पर हराएंगे।

    स्थिति अब नियंत्रण में है : ब्रजेश पाठक

    बहराइच की घटना पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। घटना की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए गए हैं। कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित होगी और हम पीडि़त परिवारों के साथ हैं। समाजवादी पार्टी पर उन्होंने कहा कि दंगा फसाद समाजवादी पार्टी के डीएनए में है। हमारी प्रतिबद्धता राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments