More
    HomeHindi NewsDelhi Newsकांग्रेस ने कैग रिपोर्ट पर उठाए सवाल.. केजरीवाल ने बजट पर की...

    कांग्रेस ने कैग रिपोर्ट पर उठाए सवाल.. केजरीवाल ने बजट पर की यह मांग

    दिल्ली चुनाव पर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। आप जहां भाजपा पर हमलावर है तो भाजपा भी पीछे नहीं है। इस बीच कांग्रेस के निशाने पर आप के साथ भाजपा भी है। आज कांग्रेस ने कैग की रिपोर्ट पर सवाल उठाए तो केजरीवाल ने शिक्षा का बजट बढ़ाने समेत कई मांगें कर खुद को दिल्ली का हितैषी साबित करने का प्रयास किया।

    देश का अगला बजट मिडिल क्लास को समर्पित हो

    आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम मांग करते हैं कि देश का अगला बजट मिडिल क्लास को समर्पित हो। मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि शिक्षा का बजट 2 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत किया जाए, प्राइवेट स्कूलों की फीस पर लगाम लगाई जाए। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति दी जाए। स्वास्थ्य का बजट बढ़ाकर 10 प्रतिशत किया जाए और स्वास्थ्य बीमा से टैक्स हटाया जाए। आईटी छूट की सीमा को 7 लाख से बढ़ाकर 10 लाख किया जाए। आवश्यक वस्तुओं पर से जीएसटी हटाई जाए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सेवानिवृति और पेंशन प्लान बनाई जाए। देशभर के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त इलाज दी जाए। बुजुर्गों को रेलवे में पहले छूट मिलती थी जो बंद कर दी गई है उसे चालू किया जाए।

    382 करोड़ रुपये का घोटाला किया

    कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपनी पार्टी इस आधार पर बनाई थी कि वे भ्रष्टाचार से लड़ेंगे। उस समय उन्होंने कैग की रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। आज 14 कैग रिपोर्ट हैं जो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाती हैं। ऐसी ही एक कैग रिपोर्ट स्वास्थ्य से जुड़ी है जिसमें अरविंद केजरीवाल द्वारा किया गया 382 करोड़ रुपये का घोटाला है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments