झारखंड के रांची में भाजपा झारखंड प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस और जेएमएम झूठ बोलने की मशीनें बन गई हैं। रोज झूठ बोलते हैं कि कम सीट लेकर भी हमने तीर मार लिया। झारखंड में भी ऐसा ही हुआ है। अगर हम लोकसभा के नतीजों को विधानसभा में बदल दें तो हम 81 में से 52 सीटों पर आगे हैं।


