More
    HomeHindi NewsHaryanaकांग्रेस बापू-बेटे की पार्टी बनकर रह गई.. मचने वाली है भगदड़ :...

    कांग्रेस बापू-बेटे की पार्टी बनकर रह गई.. मचने वाली है भगदड़ : सीएम सैनी

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया और 78 करोड़ की लागत से विभिन्न 13 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हर दिन लोक कल्याण के लिए नए नए कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस अब सिर्फ बापू- बेटे की पार्टी बनकर रह गई है। आने वाले समय में और भी बहुत सारे लोग कांग्रेस छोडक़र जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सजग है और पूरे मनोयोग से हमारा हर कार्यकर्ता तैयार है। सिरसा जिले की सभी पांचों सीटों पर 2024 में कमल खिलेगा।

    राहुल, हुड्डा, सुरजेवाला, शैलजा सब बोलते हैं झूठ

    सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने प्लाट देने का बोल दिया पर ना कागज दिए ना कब्जा दिया। हमने लाभार्थियों को योजनाबद्ध तरीके से प्लाट के कागज भी दिए और कब्जा भी दिया। जहां प्लाट देने की जमीन नहीं, वहां 1 लाख रुपए पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि हैप्पी योजना के तहत प्रदेश के 84 लाख लोग 1000 किलोमीटर तक की फ्री यात्रा कर सकेंगे। सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास के साथ सरकार आगे बढ़ रही है। वहीं कांग्रेस के पास बोलने के लिए कुछ नहीं है। कांग्रेस के पास बोलने के लिए सिर्फ झूठ है। राहुल गांधी से लेकर हुड्डा, सुरजेवाला, शैलजा तक सभी झूठ बोलते हैं। झूठ और भ्रम फैला करके लोगों का बरगलाने का काम कर रहे हैं।

    राहुल गांधी ने कभी संविधान नहीं पढ़ा

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निशाने पर लगातार नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हैं। उन्होंने सिरसा में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कभी संविधान नहीं पढ़ा, उन्हें नहीं पता कि संविधान में कितने पेज हैं लेकिन वे संविधान की किताब लेकर खड़े हो जाते हैं। मैं कांग्रेस के नेताओं से कहना चाहूंगा कि वे उन्हें कोई ज्ञानवर्धक किताब दें जिससे उन्हें ज्ञान की उपलब्धि हो जाए और वे समझें कि हिंदू क्या हैं। सीएम ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अगर हिंदुओं को लेकर कोई घटना होती है तो उनके मुंह पर ताला लग जाता है, केरल में कोई घटना होती है तो भी कांग्रेस और राहुल गांधी के मुंह पर ताला लग जाता है। वे सिर्फ भाजपा और आरएसएस को कोसने में जुट जाते हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments