More
    HomeHindi Newsकांग्रेस का है बेहतरीन मेनिफेस्टो.. जानें राहुल गांधी ने किसे कहा बब्बर...

    कांग्रेस का है बेहतरीन मेनिफेस्टो.. जानें राहुल गांधी ने किसे कहा बब्बर शेर

    कांग्रेस सांसद और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है। उन्होंने कहा कि मेरे प्यारे कार्यकर्ता साथियों, नमस्कार। आप हमारी पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। मैंने सोचा कि चुनाव का समय है और मैं आपसे थोड़ी सी सीधी बात कर लूं। राहुल ने कहा कि ये आम चुनाव नहीं है। ये संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है, जिसमें आप जैसे बब्बर शेर कार्यकर्ताओं के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस पार्टी की सोच और विचारधारा आपके अंदर है, आपकी रगों में हैं।

    देश की जनता को बताइए

    राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस का मेनिफेस्टो एक बेहतरीन मेनिफेस्टो है। इसमें हमारी कुछ महत्वपूर्ण गारंटी हैं। गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए, अप्रेंटिसशिप का अधिकार- सभी ग्रैजुएट्स और डिप्लोमा होल्डर्स को 1 साल की अप्रेंटिसशिप और 1 लाख रुपए और किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी के साथ मनरेगा श्रमिकों का मेहनताना कम से कम 400 रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा कॉन्ट्रैक्ट मजदूरी को खत्म करेंगे, 30 लाख सरकारी नौकरियां देंगे, अग्निवीर को खत्म करेंगे और जीएसटी की व्यवस्था को ठीक करेंगे। राहुल ने कहा कि हमने जनता की बात सुनकर यह मेनिफेस्टो तैयार किया है। आप इसके बारे में देश की जनता को बताइए। जनता को बताइए कि बीजेपी हिंदुस्तान की सोच पर हमला कर रही है और संविधान को मिटाने की कोशिश कर रही है। आप सभी को बहुत-बहुत प्यार।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments