कांग्रेस पार्टी को शुक्रवार को अचानक तब मुश्किलों का सामना करना पद गया जब पार्टी के खाते आईटी विभाग की तरफ से फ्रिज कर दिए गए। लेकिन अब पार्टी को आईटी ट्रिब्यूनल से बड़ी राहत मिल गई है। कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन के शुक्रवार को यह कहने के कुछ ही घंटों बाद कि पार्टी के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं, टैक्स ट्रिब्यूनल ने कहा कि पार्टी के बैंक खातों तक पहुंच पर कोई प्रतिबंध नहीं है।
इससे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में माकन ने यह भी कहा कि यूथ कांग्रेस पार्टी का बैंक खाता भी फ्रीज कर दिया गया है।माकन ने कहा, “फिलहाल हमारे पास खर्च करने के लिए, बिजली बिल भरने के लिए, अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं। सब कुछ प्रभावित होगा, न केवल न्याय यात्रा बल्कि सभी राजनीतिक गतिविधियां प्रभावित होंगी.
लोकतंत्र हुआ ठप्प
अजय माकन ने कहा कि हमें कल जानकारी मिली कि बैंक हमारे द्वारा जारी किए जा रहे चेक लग नहीं कर रहे हैं। आगे की जांच करने पर, हमें पता चला कि युवा कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं।””कांग्रेस पार्टी के खाते भी जब्त कर लिए गए हैं। इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपये की रिकवरी मांगी है। हमारे खातों में क्राउडफंडिंग का पैसा फ्रीज कर दिया गया है। चुनाव से ठीक दो हफ्ते पहले, जब विपक्ष के खाते फ्रीज कर दिए गए हैं।” यह लोकतंत्र को ठप्प करने के बराबर है।