HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में मिली धाकड़ जीत पर दी बधाई.. यह बोले पीएम मोदी...

हरियाणा में मिली धाकड़ जीत पर दी बधाई.. यह बोले पीएम मोदी और जेपी नड्डा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिला और विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुझे विश्वास है कि विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा की भूमिका और महत्वपूर्ण होने जा रही है। वहीं सीएम नायब सिंह ने रीट्वीट करते हुए लिखा कि देश के यशस्वी और सफलतम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर हरियाणा में मिले जनादेश को लेकर चर्चा की और हरियाणा वासियों से विशेष स्नेह रखने के लिए हृदय से उनका आभार व्यक्त किया।

23 वर्षों के राजनीतिक सफर पूर्ण होने पर दी बधाई

नायब सिंह ने कहा कि हरियाणा की ये ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री जी की नीतियों पर भरोसे की जीत है, सुशासन की जीत है, समानता की जीत है और गरीब-कल्याण की जीत है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हरियाणा निरंतर अथक परिश्रम करके नए क्षितिज को छू रहा है। सीएम ने पीएम मोदी के 23 वर्षों के अपराजेय, निष्कलंक सार्वजनिक और सफलतम राजनीतिक जीवन पूर्ण होने पर कोटि-कोटि बधाई भी दी।

नड्डा ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई

हरियाणा में मिली धाकड़ जीत पर नई दिल्ली में सीएम नायब सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। जेपी नड्डा ने सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को बधाई दी। सैनी ने कहा कि उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह जीत हासिल हुई है। आपके स्नेह और आत्मीयता के लिए आभार। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश के संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments