HomeHindi NewsChhattisgarh Newsहम नहीं लड़े तो कैसे जीत गई बीजेपी.. हरियाणा चुनाव पर बोले...

हम नहीं लड़े तो कैसे जीत गई बीजेपी.. हरियाणा चुनाव पर बोले औवेसी

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन औवैसी ने कहा कि हमें जो लोग गाली देते थे कि हमारे चुनाव लडऩे से भाजपा को फायदा हो रहा है, लेकिन इस बार तो हम चुनाव ही नहीं लड़ रहे थे तो भाजपा कैसे जीत गई? अब जब भाजपा हरियाणा में जीत गई तो इसका जिम्मेदार कौन है?

10 साल की विरोधी लहर का फायदा उठाना चाहिए था

औवेसी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को 10 साल की विरोधी लहर का फायदा उठाना चाहिए था, लेकिन उनके अंदरूनी मतभेदों के कारण भाजपा को फायदा हो गया। चुनावी जंग में अगर आप भाजपा को थोड़ा भी मौका देते हैं तो भाजपा उसका फायदा उठाती है।

भाजपा की सफलता के लिए कौन जिम्मेदार है?

औवेसी ने कहा कि 2024 के चुनाव के बाद संसद में मैंने कहा था कि जो लोग कह रहे हैं कि ये नफरत पर बड़ी सफलता है, तो मैंने उस समय भी कहा था कि ऐसा नहीं है। भाजपा की सफलता के लिए कौन जिम्मेदार है? कांग्रेस वहां मुख्य विपक्षी है और उनके पास भाजपा को हराने का सुनहरा मौका था, लेकिन वो नहीं कर पाए।

मप्र-छग में भी जीत जाती कांग्रेस

औवेसी ने कहा कि मेरा मानना ये है कि मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस को जीतना चाहिए था, छत्तीसगढ़ में भी जीतना चाहिए था और यहां पर भी जीतना चाहिए था। गौरतलब है कि एआईएमआईएम पर आरोप लगते रहे हैं कि वह उप्र, बिहार समेत कई राज्यों में बीजेपी की मदद के लिए चुनाव मैदान में उतरती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments