HomeHindi NewsDelhi Newsदिल्ली में नेताओं से मिल रहे हरियाणा के नेता.. दशहरा के बाद...

दिल्ली में नेताओं से मिल रहे हरियाणा के नेता.. दशहरा के बाद तय होगा अगला सीएम

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि दिल्ली में सभी राष्ट्रीय नेताओं से मिलना हुआ है। हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की प्रचंड जीत हुई है जिसे लेकर शिष्टाचार भेंट की है। इसके अलावा कोई बात नहीं हुई है। अभी दशहरा तक किसी भी तरह की कोई बैठक नहीं होगी। सीएम नायब सिंह भी दिल्ली में हैं और वे पीएम मोदी, जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिल चुके हैं। अन्य केंद्रीय नेताओं से भी मेल-मुलाकात का दौर जारी रहेगा। दशहरा शनिवार को है। ऐसे में रविवार या सोमवार तक ही विधायक दल की बैठक होगी, जिसके बाद तय होगा कि हरियाणा का मुख्यमंत्री कौन होगा।

नायब सिंह के ही चुने जाने की संभावना

भाजपा ने हरियाणा में सीएम नायब सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था। ऐसे में संभावना यही है कि उन्हें ही एक बार फिर कमान सौंपी जा सकती है। हालांकि जिस तरह से भाजपा के निर्णय रहे हैं, उसे देखकर कुछ भी कहना संभव नहीं है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान, ओडिशा में जिस तरह चेहरे बदले गए हैं, उससे कुछ भी असंभव नहीं है। हालांकि भाजपा ने सैनी को आगे कर चुनाव लड़ा है। अगर किसी और को मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो इससे गलत संदेश जाएगा। ऐसे में उनके सीएम बनने की ज्यादा संभावना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments