More
    HomeHindi NewsEntertainmentसिकंदर की रिलीज की कन्फ्यूजन दूर.. इस दिन से सिनेमाघरों में मचाएगी...

    सिकंदर की रिलीज की कन्फ्यूजन दूर.. इस दिन से सिनेमाघरों में मचाएगी धूम

    फिल्म छावा के बाद अब इस वर्ष सलमान खान की सिकंदर सबसे बड़ी रिलीज मानी जा रही है। फैंस को इसके ऐलान के वक्त से ही बेसब्री से इंतजार था। पहले कहा जा रहा था कि फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी। इसको लेकर बड़ा कन्फ्यूजन चल रहा था। मेकर्स ने अब तक यही बताया था कि यह फिल्म ईद 2025 में रिलीज होगी। हालांकि अब उन्होंने भी कन्फर्म डेट बता दी है। कुछ रिपोट्र्स में जहां सिकंदर की रिलीज डेट 28 मार्च बताई गई तो कुछ में 31 मार्च की। लेकिन अब कन्फर्म रिलीज डेट सामने आ गई है। सिकंदर की रिलीज डेट तय हो गई है और यह रविवार, 30 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी।

    इसी दिन है ईद, रविवार का दिन

    30 मार्च को ही ईद है और मुस्लिम दर्शकों का एक बड़ा वर्ग इस दिन सलमान के साथ ईद मनाने उमड़ेगा। यह हर साल होता है। जब-जब ईद पर सलमान की कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देती है, तो मुस्लिम दर्शक जश्न को दोगुना मनाने के लिए अपने भाईजान की फिल्म देखने पहुंच जाते हैं। रविवार का दिन होने के कारण इसे अन्य दर्शकों का समर्थन भी मिलेगा।

    फायदा बड़ा, कलेक्शन होगा तगड़ा

    30 मार्च को रविवार का दिन तो है ही, इस दिन गुड़ी पड़वा भी है। सोमवार, 31 मार्च को ईद मनाई जाएगी। ऐसे में दो छुट्टियों का फायदा फिल्म को मिलेगा। शुक्रवार, 4 अप्रैल से कलेक्शन में फिर से उछाल देखने को मिलेगा। 6 अप्रैल तक फिल्म के कलेक्शन बहुत मजबूत रहेंगे। मेकर्स अब जल्द ही सिकंदर की एडवांस बुकिंग भी जल्द शुरू होगी। विदेशों में इसकी एडवांस बुकिंग 24 फरवरी 2025 से ही शुरू हो गई थी।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments