More
    HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में चुनावी ऐलान के साथ बढ़ी तकरार.. बीजेपी और कांग्रेस ने...

    हरियाणा में चुनावी ऐलान के साथ बढ़ी तकरार.. बीजेपी और कांग्रेस ने दिए नए नारे

    हरियाणाा की 90 सीटों के लिए चुनावी कार्यक्रम की घोषणा हो गई है। सभी सीटों के लिए एक चरण में एक अक्टूबर को मतदान होगा। चुनावी नतीजों का ऐलान 4 अक्टूबर को होगा। इसी के साथ भाजपा और कांग्रेस की चुनावी हलचलें तेज हो गई हैं। भाजपा की ओर से सीएम नायब सिंह ने मोर्चा संभाला है तो कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। हालांकि कांग्रेस ने अभी अधिकृत तौर पर सीएम पद का चेहरा घोषित नहीं किया है।

    बड़े मैंडेट के साथ हम सरकार बनाएंगे

    हरियाण के सीएम नायब सिंह ने चुनावी तारीखों के ऐलान के पहले बड़ा काम कर दिया और किसानों के लिए 2000 प्रति एकड़ के हिसाब से खरीफ फसलों के बोनस की पहली किस्त 525 करोड़ रुपए जारी कर दी। करनाल जिले के इंद्री में नॉनस्टॉप हरियाणा जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया। उन्होंने बाद में कहा कि चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है, जिसका मैं स्वागत करता हूं। हमारी पूर्ण तैयारी है। हम बड़े मैंडेट के साथ सरकार बनाएंगे। सीएम ने कहा कि झूठ के पांव नहीं होते और झूठ ज्यादा दिन चलता नहीं। कांग्रेस के झूठ का जवाब 1 अक्टूबर को हरियाणा की जनता बखूबी दे देगी। हमें 10 वर्षों के अपने सेवा कार्यों पर पूरा भरोसा है। हमने बगैर भेदभाव के सभी 22 जिलों का समान विकास किया है। जब 4 अक्टूबर को नतीजे आएंगे तो झूठ एक बार फिर पराजित हो जाएगा और पूर्ण बहुमत की तीसरी बार भाजपा सरकार हरियाणा में बनेगी। सीएम ने कहा कि इंद्री के लोगों ने हर चुनाव में भाजपा का साथ दिया है और चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद इंद्री वालों का उत्साह ऐसा है जैसे वे नॉन स्टॉप विकास करने वाली भाजपा सरकार को तीसरी बार लाने के लिए तैयार बैठे हैं।

    अक्टूबर चार बीजेपी हरियाणा से बाहर

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पंचकूला में कांग्रेस पार्टी की ओर से हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित किया। हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार ने न केवल महिलाओं को सुरक्षित माहौल दिया बल्कि उनकी सुरक्षा के लिये लाड़ली सामाजिक पेंशन योजना की शुरुआत की, जिसे बीजेपी सरकार ने बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आजादी के बाद देश का पहला महिला मेडिकल कॉलेज भगत फूलसिंह महिला कॉलेज, खानपुर में खोला। इस बार फिर कांग्रेस सरकार बनेगी और महिलाओं की सारी उम्मीदें पूरी होंगी। उन्होंने नारा दिया- अक्टूबर चार बीजेपी हरियाणा से बाहर।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments