More
    HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में विजय संकल्प रैली का शंखनाद.. सीएम सैनी ने की यह...

    हरियाणा में विजय संकल्प रैली का शंखनाद.. सीएम सैनी ने की यह अपील

    हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी लोकसभा चुनाव के प्रचार में जुट गए हैं। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा में है। सैनी ने कहा कि पांडु-पिंडारा की पवित्र धरती जींद के उचाना से विजय संकल्प रैली का शंखनाद हुआ है। हिसार लोकसभा में विजय प्राप्ति के लिए उचाना का योगदान भाजपा के लिए हमेशा अग्रणी रहा है। जींद की इस धरती से पार्टी को आशीर्वाद मिल गया है। आशीर्वाद के विजय रथ पर सवार होकर 400 पार के संकल्प का सिद्ध होगा।

    हांसी में भी किया संबोधित

    सीएम नायब सिंह सैनी ने हांसी में भी विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिव्य और भव्य भारत की नींव रखने के लिए हरियाणा तैयार है। उन्होंने दावा किया कि इसी संकल्प के साथ हिसार लोकसभा से प्रत्याशी चौधरी रंजीत चौटाला की विजय को हांसी की विजय संकल्प रैली ने सुनिश्चित कर दिया है। हरियाणा में भाजपा ने सभी 10 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। यहां से कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को भी एक सीट दी है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments