More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsरावण से की प्रधानमंत्री मोदी की तुलना.. अलका लांबा ने यह दिया...

    रावण से की प्रधानमंत्री मोदी की तुलना.. अलका लांबा ने यह दिया बयान

    महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा का एक विवादित बयान आया है। दरअसल वे छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में चुनाव प्रचार करने पहुंची थीं। इसी दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना रावण से कर दी। उन्होंने कहा कि रावण ने सीता का हरण किया और मोदी ने गरीबों और मजदूरों के अधिकारों का हनन किया। वे हमारे मंगलसूत्र की चिंता न करें, बल्कि बेरोजगारी की चिंता करें।

    रावण को ब्राह्मण मानते हैं लोग

    अलका लांबा ने मोदी सरकार की योजनाओं को असफल बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक रंग (भगवा) के लिए वोट मांगती है। वहीं कांग्रेस तीन रंगों (तिरंगा) के लिए वोट मांग रही है। बहुत लोग रावण को बड़ा ब्राह्मण मानते हैं और उनकी पूजा होती है। अलका लांबा ने कहा कि मुझे लगता है कि रावण में कई कमियां थीं। उसने मां सीता का हरण किया तो श्रीराम मां सीता के लिए पूरी लंका और रावण से लड़े। लांबा ने कहा कि प्रधानमंत्री इस देश के गरीब, मजदूरों का हनन करके पूंजीपति मित्रों को सौंप रहे हैं। आप खुद देख लीजिए कि मैंने किसके लिए क्या कहा। मोदी कांग्रेस के न्याय पत्र को लेकर सफेद झूठ फैला रहे हैं, जबकि न्याय पत्र में एक भी पन्ने में हिंदू-मुस्लिम, आतंकवाद का समर्थन या मुस्लिम लीग जैसा एक भी शब्द नहीं है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments