More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsपद्मश्री डॉ अरुण कुमार शर्मा के निधन पर सीएम विष्णु देव साय...

    पद्मश्री डॉ अरुण कुमार शर्मा के निधन पर सीएम विष्णु देव साय ने जताया गहरा दु:ख

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देश के सुप्रसिद्ध पुरातत्वविद पद्मश्री डॉ अरुण कुमार शर्मा के निधन पर गहरा दु:ख जताया है। उन्होंने डॉ शर्मा के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में कहा कि डॉ अरुण कुमार शर्मा छत्तीसगढ़ की माटी के सपूत हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ में ही नहीं, अपितु देश के विभिन्न स्थलों पर पुरातात्विक सर्वेक्षण और उत्खनन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। छत्तीसगढ़ में सिरपुर और राजिम में उन्होंने उत्खनन के कार्य कराए थे। पुरातत्व के क्षेत्र में डॉ. अरुण शर्मा का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments