More
    HomeHindi NewsHaryanaसीएम सैनी ने कहा-विपक्ष करता है गुमराह.. हम किसानों और पीड़ितों के...

    सीएम सैनी ने कहा-विपक्ष करता है गुमराह.. हम किसानों और पीड़ितों के साथ

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने छोटी काशी भिवानी से क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के कुल 49,325 किसानों के खातों में सीधे 133.82 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने किसान कल्याण की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए ई-फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से रबी-2024 में क्षतिग्रस्त फसलों की 135 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि सीधे प्रदेशभर के 54,000 से ज़्यादा किसानों के खातों में भेजी। इसके साथ ही जो परिवार दुर्घटना का शिकार हुए हैं, उनको संबल देने के लिए दयालु योजना के माध्यम से प्रदेश के 3527 परिवारों के खातों में 131.14 करोड़ रुपए की राशि पहुंचने का कार्य किया है। सीएम ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार है अन्नदाताओं एवं लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। विपक्ष ने हमेशा गुमराह किया, जबकि मोदी 3.0 सरकार ने अपना पहला फैसला किसानों के लिए लिया है।

    गरीबों को मजबूत करने का कर रहे काम

    सीएम नायब सैनी ने दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना के तहत भी 3529 पात्र लाभपात्रों के खातों में 131.24 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि जारी की। नायब सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीबों को मजबूत करने का काम लगातार कर रही है।

    100 व्यायाम शालाएं खोली जाएंगी

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी 60 दिन में 100 और व्यायाम शालाएं खोली जाएंगी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इनमें नियमित योग का लाभ उठा सकें। 1121 स्थानों को चिन्हित करके व्यायाम शालाएं खोली गई हैं और इनमें से 714 व्यायाम शालाओं में नियमित योग हो रहा है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments