More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsसीएम साय ने कहा-जनता ने कर दिया आउट.. अरुण साव बोले-कांग्रेस भ्रम...

    सीएम साय ने कहा-जनता ने कर दिया आउट.. अरुण साव बोले-कांग्रेस भ्रम फैला रही

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर चीज को नकारात्मक रूप से प्रस्तुत करके जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम करती है। यह उचित नहीं है। .हम सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र को लेकर चलने वाले लोग हैं। वहीं सीएम साय ने कहा कि दो दिन का दिल्ली प्रवास बहुत अच्छा रहा। माननीय केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हुई और छत्तीसगढ़ के विकास के संबंध में सार्थक चर्चा हुई।

    रेल परियोजनाओं और सडक़ का जाल बिछेगा

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश में 4 रेल परियोजनाओं को स्वीकृति मिलेगी, जिससे छत्तीसगढ़ का लगभग आठ-नौ सौ किलोमीटर का बड़ा क्षेत्र रेलवे से कवर होगा। छत्तीसगढ़ के कई राजमार्ग जो टू लेन है उसको फोरलेन करने और कई फ्लाईओवर के निर्माण की स्वीकृति मिलने वाली है।

    कांग्रेस ने किया जमकर भ्रष्टाचार

    सीएम साय ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में जमकर भ्रष्टाचार किया, जिसके कारण प्रदेश की जनता ने उसे सरकार से आउट कर दिया। हमारी सरकार बनते ही हमने घोटालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करना जारी रखा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ हम जीरो टॉलरेंस की नीति से काम कर रहे हैं। मात्र छह महीने में ही हमने मोदी की गारंटी के प्रमुख वादों को प्राथमिकता से पूरा किया है, जिससे प्रदेश की जनता का हमारी सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। जनता भी बोलने लगी है कि सब काम सांय-सांय हो रहा है। छत्तीसगढ़ में जब से डबल इंजन की सरकार बनी है। नक्सलवाद के खिलाफ हम दमदारी से लड़ाई लड़ रहे हैं।

    नक्सलवाद का पूर्णत: खात्मा ही हमारा लक्ष्य

    सीएम साय ने कहा कि बस्तर संभाग के केवल 5 जिलों में नक्सलवाद की समस्या है, जहां हमने 33 सुरक्षा कैंप खोले हैं और आने वाले समय में 29 नए सुरक्षा कैंप खोले जाएंगे। ये सुरक्षा कैंप लोगों के लिए सुविधा कैंप की तरह है। सीएम ने कहा कि नियद नेल्लानार योजना से इन कैंपों के 5 किलोमीटर के क्षेत्र में सरकार की 32 योजनाओं को पहुंचाने का काम किया जा रहा है। प्रदेश से नक्सलवाद का पूर्णत: खात्मा ही हमारा लक्ष्य है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments