छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित भारतरत्न मदर टेरेसा की जयंती 26 अगस्त पर उन्हें नमन किया है। सीएम साय ने कहा कि मदर टेरेसा का पीडि़त मानवता की सेवा में अमूल्य योगदान है। मदर टेरेसा ने मानवता की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उन्होंने दीन-दुखियों, अनाथ और असहाय लोगों का सहारा बनकर पूरी दुनिया को सेवा और शांति का पाठ पढ़ाया था। मदर टेरेसा के स्नेह और समर्पण के कारण लोगों ने उन्हें मदर यानि मां का दर्जा दिया। सेवा के क्षेत्र में वह इतनी ऊंची उठ गईं कि उन्हें संत की उपाधि से सम्मानित किया गया था। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि मदर टेरेसा का जीवन हमेशा लोगों को मानवता की सेवा के लिए प्रेरणा देता रहेगा। उनकी जयंती पर मैं उन्हें शत-शत नमन करता हूं।
भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश जीवन की हर परिस्थिति के लिए प्रासंगिक
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने सबके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री साय ने अपने बधाई संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने हमें जीवन जीने का सही राह बताई है। उनके उपदेश जीवन की हर परिस्थिति के लिए प्रासंगिक और प्रेरणादायक हैं।