More
    HomeHindi Newsसीएम मोहन यादव ने इसरो, रामभद्राचार्य जी और गुलजार को दी बधाई

    सीएम मोहन यादव ने इसरो, रामभद्राचार्य जी और गुलजार को दी बधाई

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इनसेट-3 डीएस उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर वैज्ञानिकों और देशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। वहीं ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए चयनित रामभद्राचार्य जी और गुलजार को भी बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्नत मौसम उपग्रह इनसेट-3 डीएस के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और देशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हासिल यह उपलब्धि आपदा में शून्य जन-धन हानि के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। तीसरी पीढ़ी का यह उपग्रह प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में राहत एवं बचाव के कार्यो के प्रभावी व बेहतर प्रबंधन में भारत की ताकत को भी सतत रूप से बढ़ाता रहेगा।
    पुरस्कार के लिए दोनों विभूतियां सर्वथा सुयोग्य
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सर्वोच्च साहित्य सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए स्वामी रामभद्राचार्य जी के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। ज्ञानपीठ पुरस्कार : 2023 के लिए जगदगुरू रामभद्राचार्य जी के साथ ही सिने निर्देशक और गीतकार गुलजार का चयन भी हुआ है। सीएम ने कहा कि तुलसी पीठ, चित्रकूट के संस्थापक जगदगुरू रामभद्राचार्य जी की सैकड़ों कृतियां प्रकाशित हुई हैं। संस्कृत सहित विभिन्न भाषाओं में उन्होंने साहित्य सृजन किया। वहीं सिने निर्देशक, गीतकार गुलजार हिंदी और उर्दू में सतत सृजन करने वाले कलाकार होने के साथ ही कई विधाओं के विशेषज्ञ हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए दोनों विभूतियां सर्वथा सुयोग्य हैं और यह दोनों विभूतियों के मध्यप्रदेश से जुड़ाव के कारण प्रसन्नता का अवसर है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments