More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsचिरमिरी-नागपुर रेल लाइन जल्द हो शुरू.. केंद्रीय रेल मंत्री से मिले छग...

    चिरमिरी-नागपुर रेल लाइन जल्द हो शुरू.. केंद्रीय रेल मंत्री से मिले छग के मंत्री

    दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से रेल भवन में मुलाकात की। जायसवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री से छत्तीसगढ़ की जनसुविधाएं से जुड़ी मांगों पर उनका ध्यान आकृष्ट कराया। केंद्रीय मंत्री को चिरमिरी नागपुर हाल्ट नवीन रेल लाइन निर्माण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा राज्यांश की राशि प्रदान करने की जानकारी प्रदान की। उन्होंने जल्द से जल्द निर्माण कार्य को प्रारंभ कराने की बात कही।

    मनेंद्रगढ़ के लोगों को काफी दिक्कत हो रही

    जायसवाल ने बताया कि बिलासपुर-चिरमिरी-बिलासपुर ट्रेन नम्बर 18257-18258 कई दशकों से बिना विस्तार हुए संचालित है। इसके दुर्ग जंक्शन या गोंदिया जंक्शन तक विस्तार किए जाने की मांग काफी दिनों से उठ रही है। वर्तमान में नवगठित जिला मनेंद्रगढ़ के लोगों को राजधानी तक पहुंचने के लिए सीधी रेल सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस ट्रेन के दुर्ग तक जाने से राजधानी तक सीधी पहुंच मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने शहडोल-नागपुर जंक्शन-शहडोल ट्रेन नंबर 11201-11202 को चिरमिरी से संचालित करने की मांग की है। इससे क्षेत्र की बड़ी आबादी को कटनी, जबलपुर और नागपुर से सीधे आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आश्वस्त किया कि सभी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा ।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments