More
    HomeHindi NewsBihar Newsतेजस्वी की सभा में चिराग को दी गाली.. भाजपा ने आरजेडी को...

    तेजस्वी की सभा में चिराग को दी गाली.. भाजपा ने आरजेडी को घेरा

    बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की सभा में कथित तौर पर एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान को गाली देने का मामला गर्मा गया है। बिहार बीजेपी महिला प्रतिनिधिमंडल ने चिराग पासवान के खिलाफ टिप्पणी को लेकर आरजेडी कार्यकर्ताओं और नेताओं के खिलाफ शिकायत करने के लिए पटना स्थित चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचा। उन्होंने शिकायत कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

    भाजपा ने कहा-बख्शा नहीं जाएगा

    चिराग पासवान को गाली देने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। राजनीति का इस स्तर पर जाना, उनकी मानसिकता और संस्कार को दर्शाता है। वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अशोभनीय है। इस पर जरूर कार्रवाई होगी। जो गाली देने वाले लोग हैं, उनको बख्शा नहीं जाएगा।

    तेजस्वी बोले-मुझे सुनाई नहीं दिया

    सभा में कथित तौर पर चिराग पासवान को गाली देने पर राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने एक वीडियो डाला है। जो जनता के बीच का है। हम अपना भाषण दे रहे थे। जनता में कौन क्या बोलता है, मंच पर नहीं सुनाई देता। अनंतनाग में बिहार के मजदूर की गोली मारकर हत्या की घटना पर उन्होंने कहा कि दुखद घटना है। प्रशासन को देखना है कि ऐसी घटना क्यों हो रही हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments