HomeHindi NewsHaryanaमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समाधान शिविरों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की, नागरिकों...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समाधान शिविरों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की, नागरिकों से प्राप्त किया फीडबैक

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “नॉन-स्टॉप हरियाणा के लिए मेरे परिवारजनों का फीडबैक बहुत जरूरी है ताकि हम 3 गुना गति से विकास को प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचा सकें।” इस दिशा में उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित समाधान शिविरों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की और अधिकारियों तथा नागरिकों से इन शिविरों के बारे में फीडबैक प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समाधान शिविर में प्रतिदिन उपस्थित रहें और आवेदकों की समस्याओं का समय पर समाधान करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments