Tuesday, July 16, 2024
HomeHindi NewsChhattisgarh Newsछत्तीसगढ़ बहुत आगे बढ़ने वाला प्रदेश.. बस खेवनहार की नीति साफ हो...

छत्तीसगढ़ बहुत आगे बढ़ने वाला प्रदेश.. बस खेवनहार की नीति साफ हो : सीएम साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय असंग आश्रम सोनपैरी में सुखद सत्संग समागम कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि संतों का आशीर्वाद हमारे प्रदेशवासियों को मिलता रहे। उन्होंने असंग साहेब का आशीर्वाद लिया तथा सत्संग भी सुना। सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक समृद्ध राज्य है। कोयला, लोहा ,खनिज, वन, सोना, हीरा सभी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। यहां की धरती उर्वरा शक्ति से भरपूर है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ बहुत आगे बढऩे वाला प्रदेश है। बस यहां खेवनहार की नीति साफ होना चाहिए। उन्होंने असंग आश्रम में धर्मशाला निर्माण के लिए 25 लाख रुपए तथा साहू समाज के सामाजिक भवन के लिए 10 लख रुपए की घोषणा की।
सब भगवान के बनाए हुए, भगवान को केवल भाव चाहिए
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि माता-पिता से बढक़र कोई नहीं है। यदि उन्हें खुश रखें तो इसमें सभी की खुशी है। हम सब भगवान के बनाए हुए हैं और भगवान को केवल भाव चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों का मान सम्मान बढ़ाने का काम बखूबी कर रहे हैं। हम पूरी निष्ठा से राज्य की जनता की सेवा करेंगे तथा उनके विश्वास पर खरा उतरेंगे।
साधु स्वभाव का मुख्यमंत्री राज्य को मिला
असंग साहब ने कहा कि साधु स्वभाव के मुख्यमंत्री राज्य को मिला है। मैं उनसे बहुत प्रभावित हूं। उन्होंने कहा कि शांति संपत्ति से नहीं मिलती, शांति का रास्ता केवल सत्संग है। हमें नशा और आडंबर से दूर रहना चाहिए। सीएम ने उन्हें बताया कि राज्य सरकार द्वारा रामलला दर्शन योजना की शुरुआत की गई है जिसमें छत्तीसगढ़ के लोगों को रामलाल के दर्शन हेतु अयोध्या ले जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments