चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 में भी खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। उसकी वजह यह है कि महेंद्र सिंह धोनी को भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम रिटेन करने वाली है और इस बार एक अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई की टीम रिटेन करेगी। चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी पहले से ही अनकैप्ड प्लेयर के नियम को लागू करवाना चाहती थी।
4 करोड रुपए में महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन करेगी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम
दरअसल साल 2008 से लेकर 2021 तक आईपीएल में एक अनकैप्ड प्लेयर का नियम होता था इस नियम के तहत कोई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जिसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट लिए हुए 5 वर्ष हो चुके हैं तो उस खिलाड़ी को अनकैप्ड प्लेयर की कैटेगरी में माना जाएगा और अब महेंद्र सिंह धोनी को 2019 से लेकर 2024 तक 5 वर्ष हो चुके हैं। यानी अब महेंद्र सिंह धोनी को अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन किया जाएगा और इसकी कीमत 4 करोड रुपए है। यानी 4 करोड रुपए देकर महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम रिटेन करेगी और धोनी इस साल भी आईपीएल खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं।
आईपीएल 2024 यानी इस साल की बात की जाए तो महेंद्र सिंह धोनी जितनी बार भी बल्लेबाजी करने आते थे हर बार फैंस का दिल जीतते थे। क्योंकि इस बार महेंद्र सिंह धोनी एक अलग ही टच में नजर आ रहे थे और रन बना रहे थे। ऐसे में एक बार फिर से फैन्स महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल में खेलते हुए देखना चाहते हैं।


