More
    HomeHindi NewsBihar Newsएनडीए गठबंधन का पेंच सुलझने के आसार.. तेजस्वी बोले-चौंकाने वाले परिणाम देगा...

    एनडीए गठबंधन का पेंच सुलझने के आसार.. तेजस्वी बोले-चौंकाने वाले परिणाम देगा बिहार

    बिहार में एनडीए गठबंधन में सीट शेयरिंग अभी तक नहीं हो पाई है। दरअसल 4 छोटे ऐसे हैं, जो सीटों को लेकर संतुष्ट नहीं हैं। ऐसे में इन्हें मनाने में भाजपा को समय लग रहा है। हम, एलजेपी के दो चिराग और पशुपति कुमार के अलावा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के बीच कश्मकश की स्थिति है। चारों पार्टियां कम सीटें मिलने से नाखुश हैं। बहरहाल बिहार सरकार में मंत्री और हम पार्टी के अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने कहा कि सीट शेयरिंग की औपचारिकता पूरी हो गई है केवल एलान बाकी है। हम समझते हैं कि 24 से 48 घंटे में एलान संभव है। हम एक साथ मिलकर संयुक्त प्रेस वार्त कर सीटों का एलान करेंगे।
    17 साल बनाम 17 महीने का चुनाव
    राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व की शुरुआत हो गई है। हमारी पूरी तैयारी है। बिहार इस बार चौंकाने वाले परिणाम देगा। उन्होंने कहा कि मैं चौंकाने वाला इसलिए कह रहा हूं क्योंकि लोगों ने 2 चीजें देखी है। 17 साल बनाम 17 महीने। दूसरा ये है कि केंद्र सरकार ने 10 साल में बिहार के लिए क्या किया? बिहार को ना विशेष पैकेज मिला, भाजपा की सरकार ने कोई भी काम नहीं किया। इसकी निंदा मुख्यमंत्री और उनके अन्य मंत्रियों ने भी की है। भाजपा में जाते ही सीएम नीतीश कुमार कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। मैं उनकी मजबूरियों को समझ रहा हूं कि समझौता करना पड़ता है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments