More
    HomeHindi NewsDelhi Newsसीएम नायब सिंह को चैलेंज देना पड़ा भारी.. कहीं के नहीं रहे...

    सीएम नायब सिंह को चैलेंज देना पड़ा भारी.. कहीं के नहीं रहे केजरीवाल

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा के विधानसभा चुनाव में नायक की तरह उभरे। उनका आत्मविश्वास ही था, जिससे भाजपा ने लोकसभा चुनाव की हार से उबरते हुए शानदार जीतकर भाजपा का आत्मविश्वास लौटाने में मदद की। हरियाणा से शुरू हुआ जीत का सिलसिला महाराष्ट्र तक पहुंचा। वहां भी सीएम सैनी ने जमकर चुनाव प्रचार किया। अब बारी थी दिल्ली की तो सीएम सैनी वहां भी प्रचार करने पहुंचे। लेकिन तभी अरविंद केजरीवाल ने एक गलती कर दी और आरोप लगा दिया कि हरियाणा ने दिल्ली को भेजे जाने वाले पानी में जहर मिलाया है। इसके बाद से सीएम सैनी भी आक्रामक हो गए। उन्होंने चैलेंज किया और यमुना का पानी पीया।

    वीडियो से छेड़छाड़ तक की

    आम आदमी पार्टी ने सैनी के यमुना का पानी पीने के वीडियो से छेड़छाड़ भी करवाई और आरोप लगाया कि उन्होंने पानी नहीं पीया और थूक दिया। लेकिन भाजपा ने इसका बचाव किया और सही वीडियो जारी किया। तब सीएम सैनी ने चैलेंज दिया कि दिल्ली के हिस्सा का पानी पीकर दिखाओ।

    पड़ोसी राज्य का दिखा प्रभाव, 27 वर्ष का वनवास खत्म

    हरियाणा दिल्ली का पड़ोसी राज्य है। ऐसे में हरियाणा का प्रभाव वहां पर नजर आता है। हरियाणा के काफी लोग दिल्ली में रहते हैं। सीएम सैनी का यहां भी प्रभाव दिखा। उनकी भाषा शैली भी लोगों को खासी पसंद आती है। यही वजह है कि सैनी ने दिल्ली ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया और इसका नतीजा भी सामने आया और भाजपा ने दिल्ली में शानदार जीत दर्ज कर 27 वर्ष का वनवास खत्म कर दिया।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments