केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक राष्ट्र, एक चुनाव पर उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशें स्वीकार कर ली हैं। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि हम इसके साथ नहीं हैं। एक राष्ट्र, एक चुनाव लोकतंत्र में काम नहीं कर सकता। अगर हम चाहते हैं कि हमारा लोकतंत्र जीवित रहे तो चुनाव आवश्यकतानुसार होने चाहिए।
भाजपा की विचारधारा लोकतांत्रिक नहीं
वन नेशन वन इलेक्शन पर मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन, भाजपा और उनकी विचारधारा कभी भी लोकतांत्रिकता को नहीं अपनाती है। उनके ही संस्थान में कभी चुनाव नहीं होते हैं। वन नेशन वन इलेक्शन पर हमारी पार्टी का जो वक्तव्य होगा वहीं हमारा भी वक्तव्य होगा।
आईआईएम, आईआईटी की तर्ज पर नया संस्थान बनेगा
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज क्रिएटर इकोनॉमी बहुत बड़ी शक्तिशाली अर्थव्यवस्था बन रही है। हम आईआईएम, आईआईटी की तर्ज पर एक नया संस्थान बना रहे हैं, जिसका औपचारिक नाम बाद में दिया जाएगा। संभवत: इसका नाम इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इमर्सिव क्रिएटर्स होगा। बहुत बड़ी विचार प्रक्रिया है अपने आईपी अधिकारों के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत का उपयोग करके नई रचनात्मक संपत्तियों का निर्माण करना और प्रौद्योगिकी में नेतृत्व करना।