More
    HomeHindi News33 साल बाद नागपुर में मंत्रिमंडल विस्तार.. जानें किसके कितने मंत्री होंगे?

    33 साल बाद नागपुर में मंत्रिमंडल विस्तार.. जानें किसके कितने मंत्री होंगे?

    महाराष्ट्र सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आमतौर पर मुंबई में होता रहा है। लेकिन करीब 33 साल बाद नागपुर में मंत्रिमंडल विस्तार किया जा रहा है। इससे पहले दिसंबर 1991 में पहली बार नागपुर में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था। तब शिवसेना से बाहर निकलकर छगन भुजबल सहित पांच नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। दरअसल महाराष्ट्र सरकार का शीतकालीन सत्र नागपुर में होता है। चूंकि सीएम देवेंद्र फडणवीस खुद नागपुर से हैं। ऐसे में भाजपा इस आयोजन को यादगार बनाने में जुटी हुई है।

    30 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे

    महायुति सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार रविवार की शाम 4 बजे होगा, जब राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाएंगे। देवेंद्र फडणवीस दोपहर 12 बजे नागपुर पहुंच रहे हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच लंबी चर्चा हुई है। नागपुर में कम से कम 30 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोर- शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद देवेंद्र फडणवीस पहली बार रविवार को नागपुर पहुंच रहे हैं। उनके स्वागत के लिए नागपुर में बड़े स्तर पर तैयारी की गई है। मंत्रिमंडल विस्तार और शीतलकालीन सत्र शुरू होने से पहले फडणवीस गृह जिले नागपुर में राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करेंगे।

    महायुति में किस पार्टी के कितने मंत्री?

    बताया जाता है कि भाजपा के पास सबसे ज्यादा 22 मंत्री होंगे, जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना के पास 12 और अजित पवार की एनसीपी के 10 मंत्री होंगे। चार-पांच मंत्रियों को छोडक़र बाकी सभी मंत्री आज ही शपथ लेंगे। बीजेपी संभावित मंत्रियों की सूची में चन्द्रशेखर बावनकुले, आशीष शेलार, मंगल प्रभात लोढ़ा, पंकजा मुंडे (विधान परिषद), माधुरी मिसाल, शिवेंद्रराज भोसले, अतुल भातखलकर, नितेश राणे, गोपीचंद पडलकर, संजय कुटे और जयकुमार रावल के नामों की चर्चा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को राजस्व विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं गृह मंत्री का पद बीजेपी और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के पास ही रहेगा।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments