More
    HomeHindi Newsपवन कल्याण को रोककर मोदी ने खुद संभाला मोर्चा.. जानें क्या थी...

    पवन कल्याण को रोककर मोदी ने खुद संभाला मोर्चा.. जानें क्या थी वजह..?

    आंध्र प्रदेश के पलनाडु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण एक सार्वजनिक सभा में शामिल हुए। सभा में जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण का भाषण चल रहा था। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक आकर मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने पुलिस वालों से अपील की कि जो लोग लाइट टॉवर पर चढ़े हुए हैं, उन्हें नीचे उतारें। मोदी ने लोगों से कहा कि आपकी जान हमारे लिए बहुत कीमती है। कृपया नीचे उतर जाएं। इसके बाद लोग धीरे-धीरे कर टॉवर से नीचे उतरे।
    कांग्रेस का एजेंडा यूज एंड थ्रो का
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए में हम सबको साथ लेकर चलते हैं, दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी है जिसका एक ही एजेंडा है, गठबंधन के लोगों को यूज एंड थ्रो करना। आज कांग्रेस के लोगों को भले ही मजबूरी में इंडिया गठबंधन बनाना पड़ा लेकिन इनकी सोच वही है। लेफ्ट और कांग्रेस केरल में एक दूसरे को क्या कहते हैं। बंगाल में टीएमसी और लेफ्ट एक दूसरे के लिए क्या-क्या बोलते हैं। पंजाब में कांग्रेस और आप एक दूसरे के लिए कैसी भाषा बोलते हैं। जो लोग चुनाव से पहले अपने फायदे के लिए ऐसे लड़ते हों, वो चुनाव के बाद क्या करेंगे इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
    त्रिदेव का मिल रहा आशीर्वाद
    पीएम मोदी ने कहा कि कल ही देश में चुनाव का बिगुल बजा है और आज मैं आप सबके बीच हूं। यहां मुझे ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों का आशीर्वाद मिल रहा है। त्रिदेवों के इस आशीर्वाद से हमारी सरकार के तीसरे कार्यकाल में देश और भी बड़े निर्णय लेगा। मोदी ने कहा कि ये संयोग है कि इस बार चुनावों के परिणाम 4 जून को आने वाले हैं। पूरा देश कह रहा है, 4 जून को 400 पार।
    25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए
    मोदी ने कहा कि हमारी सरकार के पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। आंध्र प्रदेश में, एनडीए सरकार ने पीएम आवास योजना के तहत लगभग 10 लाख घर दिए हैं। पालनाडु में गरीबों के लिए करीब 5 हजार पक्के घर बनाए गए हैं। जल जीवन मिशन के तहत आंध्र प्रदेश में करीब एक करोड़ परिवारों को नल कनेक्शन मिल चुका है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments